विज्ञापन

मेरा गाँव बन गया शहर

Islam Ali

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दोस्तों मेरा गाँव अब बन गया है शहर।
        
                                                    
                            
यहाँ की आबोहवा में घुल गया है ज़हर।।

आज अंधाधुंध वृक्ष कट रहे हैं मेरे गाँव में।
अब कैसे बैठेंगे हम उनकी ठंडी छाँव में।।

गाँव में बन गए हैं ऊँचे-ऊँचे कंक्रीट महल।
अब पहले जैसी नहीं है गाँव में चहल-पहल।।

गाँव में लग रहा है प्लास्टिक कचरे का अंबार।
गाँव में भी झेलनी पड़ रही है प्रदूषण की मार।।

इक्का-दुक्का ही मिलेंगे गाँव में संयुक्त परिवार।
सभी के बनते जा रहे हैं अलग-अलग घर-बार।।

चौपाल की रौनक आजकल हो गई है छूमंतर।
गाँव और शहर में आज नहीं रहा है अंतर।।

आजकल लोग मोबाइल में रहते हैं व्यस्त।
सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में हैं मस्त।।

बढ़ती जनसंख्या ने गाँव में बरपा दिया है कहर।
मेरा गाँव अब गाँव नहीं रहा बन गया है शहर।।

- इस्लाम अली
हरिद्वार, उत्तराखण्ड
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile