विज्ञापन

ज़िंदगी (एक मौक़ा)

Indu Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार, कर लो इसका एतबार
        
                                                    
                            
न मानना कभी हार,
हो जाएगा बेड़ा पार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार, कर लो इसका एतबार
न डरना किसी परछाईं से ,न डरना किसी खाई से
न डरना कभी ऊँचाई से ,न डरना कभी गहराई से
बना लो इसे अपना हथियार
चलो सीना तान,बन के हिम्मतवार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार ,कर लो इसका एतबार !
करते है सुसाइड जो ,वो होते है कायर,
मान लेते हैं हार !
आता है ये समय सब की ज़िंदगी में बार-बार
डूबती है नैया ,खाती है हिचकोले कई बार
पर मानना नहीं हार, हो जाएगी नैया पार
सीखो सबक़ उनसे ,जिन्होंने मानी नहीं कभी हार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार ,कर लो इसका एतबार!
आती है परेशानी बहुत बार, डूबता है मन कई बार
देते है लोग बुराई बहुत बार,
लगती है ज़िंदगी बेकार
पर तुम न मानना कभी हार ,हो जाएगा बेड़ा पार
ज़िंदगी देती है मौक़े हज़ार कर लो इसका एतबार !

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile