विज्ञापन

पुराना भी बदलता है

Imtiyaz Raza Ali Khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़माने की हकीकत है जमाना भी बदलता है
        
                                                    
                            
मिले बेहतर यहाँ कोई ठिकाना भी बदलता है

बदलना उनकी फितरत है समझ ये हम नहीं पाये
कि जब मौसम बदलता है फ़साना भी बदलता है

कहूँ क्या खूब उनकी चाल से बाक़िफ रहा हूँ मैं
कोई जितना पुराना हो पुराना भी बदलता है

जिसे तुम अपना कहते हो चले जाओगे उस घर से
कि काँधे पे जनाज़ा हो जनाज़ा भी बदलता है

दिल ऐ नादान उम्मीदें भी तूने खूब देखी हैं
कि दुनिया में दिलों का आशियाना भी बदलता है

जवां नस्लों को कहता है रज़ा ये राज़ की बातें
कि अपने बाप के आगे घराना भी बदलता है
-इम्तियाज़ रज़ा
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all