विज्ञापन

रोम रोम में राम

ij singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दूर देश में रहने वाले
        
                                                    
                            
कैसा है जीवन तेरा
याद करे क्या दिल अब भी
मिट्टी का वो सवेरा ?

माँ की बाते घर की खुशबू
अपनो का वो प्यार
देश का पानी देश की रोटी
सब लगता था संसार

या अब दिल को भा गया
परदेस का हर रंग ?
पिज़्ज़ा बर्गर में खो बैठा
अपना सादा ढंग

रोम भले ही जन्मस्थल हो
पाश्चात्य विचारो का
पर यहां तो वास है हर पल
राम के सत्कारों का

जीवन में भी राम बसे हैं
अंत समय भी राम
रोम रोम में गूंज रहा
बस राम राम राम
-रियो
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all