मुझे चिंता नहीं किसी की
मेरे ईश्वर का हाथ मेरे सर पर है
मुझे गिरने से बचाया है सदा बताऊं
मेरे ईश्वर स्वरूप पिता घर पर है।।
जलते अंगारों पर चल गया
मेरे लिए वो नींद से भी लड़ गया
सौभाग्य है मेरा ईश्वर की दर पर है
मेरे ईश्वर स्वरूप पिता घर पर है।।
कड़ी धूप में वो जलते रहे
सौभाग्य से उनकी छत्र छाया में पलते रहे
आज हम भी उनके लिए तत्पर हैं
मेरे ईश्वर स्वरूप पिता घर पर हैं।।
-हितेश यादव