शब्द क्या है, शब्द वयां है।
शब्द चाह है, शब्द राह है।
शब्द पीड़ा है, शब्द क्रीड़ा है।
शब्द जीवित है, शब्द मृत है।
शब्द गढ़ता है, शब्द पड़ता है।
शब्द सुनता है, शब्द बुनता है।
शब्द बोलता है, शब्द घोलता है।
शब्द अपना है, शब्द पराया है।
शब्द माया है, शब्द धाया है।
शब्द अंत है, शब्द अनंत है।
शब्द पहचान है, शब्द इंसान है।
शब्द बलवंत है, शब्द संत है।
शब्द अहम है, शब्द बहम है।
शब्द अपमान है, शब्द सम्मान है।
शब्द तराशा है, शब्द भाषा है।
शब्द स्तब्ध है, शब्द शब्द है।
शब्द बिना सब निशब्द है।।