विज्ञापन

मौसम और मैं

Himanshu Kharkwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मौसम भी कहानी कहता है,
        
                                                    
                            
बारिश के बहाने वो भी रोता है,
बोलना चाहता है किसी से वो दिल भी बात,
तरस जाता है,
परेशान होता है,
और फिर बरस जाता है,

देखता हूं उसे मैं,
आंसू उसके पढ़ता हूं,
शब्दों में पिरोता हूं उसे,
उसके जज़्बात लिखता हूं,

मुस्कुराता है भीगी पलकों से,
कभी बिखर जाता है,
दर्पण दिखता हैं उसे मुझमें,
श्रृंगार करता है,
और निखर जाता है |


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Vikas

7 कविताएं

View Profile