विज्ञापन

आजादी का तिलक

Hema Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सिर पर आज़ादी का,
        
                                                    
                            
तिलक लगा रहे हैं।
हम राष्ट्रीय का अपने,
गुणगान गा रहे हैं।
मिली है जो आजादी,
जिन वीरो के है बल पर,
मिल कर हम सब उनकी,
महिमा सुना रहे हैं।
सिर पर आज़ादी का,
तिलक लगा रहे हैं।
हम राष्ट्रीय का अपने,
गुणगान गा रहे हैं।
यह दिन १५ अगस्त का भी,
इतिहास में अमर है,
अखंड भारत का,
ध्वज शान से शिखर है।
सिर पर आज़ादी का,
तिलक लगा रहे हैं।
हम राष्ट्रीय का अपने,
गुणगान गा रहे हैं।
नन्हे हाथों में भविष्य की,
संस्कृति सिखायी जाती,
जड़ों से वृक्ष की,
ऊंचाई बताई जाती,
ऐसा सुंदर भारत मां का,
आंगन खिला रहे हैं।
सिर पर आज़ादी का,
तिलक लगा रहे हैं।
हम राष्ट्रीय का अपने,
गुणगान गा रहे हैं।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile