विज्ञापन

एक सैनिक जवान

Heena Khatoon

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            निकलते हैं जब घर से,
        
                                                    
                            
हमारे सैनिक जवान
गूंज रहा होता उनके मन में
बस एक ही सवाल
किस तरह करना है हमें
शत्रु के हर साजिश को नाकाम
मत समझो इन्हें कमजोर तुम
देश के लिए छोड़ जाते ये अपनी पहचान
आसान नहीं है होना ,एक सैनिक जवान

किसे नहीं होती अपनी जिंदगी से प्यार
कौन नहीं चाहता हो मेरा भी एक परिवार
मगर भूल जाते हैं ये सारी दुनियादारी
जल रही होती इनके सीने में
सिर्फ देशभक्ति की आग
झंडा ऊंचा रहे हमारा
होता उनका बस एक ही अरमान
आसान नहीं है होना ,एक सैनिक जवान


कांटों से भरी हो ये राहें, खड़ा हो चाहे मुश्किलों का पहाड़
हो दर्द लाखों चाहे, मिले दुख हजार
नहीं रुकते कभी इनके कदम
हो चाहे ठंडी, गर्मी और बरसात
जान लेती है इनको, हर रास्ते अंजान
आसान नहीं है होना ,एक सैनिक जवान

फुर्सत मिले तो पलटे कभी
इनका विजय इतिहास
बदल दिया नक्शा कुछ पलों में
हो चाहे सियाचिन, कारगिल या पाकिस्तान
बढ़ाते आ रहे ये वर्षों से
हमारे भारत मां की शान
वो दिन भी दूर नहीं
एक होगा जब अखंड भारत महान
कम है इनके लिए हजारों सलाम
आसान नहीं है होना ,एक सैनिक जवान

मत उठाना कभी इनके तरफ आंख
मामूली नहीं हमारे सैनिकों की जान
चुप नहीं बैठेंगे फिर हम
भूल जाओगे तुम भी अपना नाम
है कवच ये हमारे भारत की
सुकून भरी है इनसे ही
हमारी सुबह और शाम
आसान नहीं है होना ,एक सैनिक जवान
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile