विज्ञापन

खुद को तलाशना भी जरूरी है,

Harshla

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इस दुनिया की भीड़ में
        
                                                    
                            
खुद को तलाशना भी जरूरी है,
थोड़ी दूरी दुनिया से बनाके
खुद की दुनिया में रहना भी जरूरी है,

भागम-भाग की इस जिंदगी में
कहीं खो ना जाए खुद की हस्ती,
इसलिए अपनी हस्ती को
निखारना भी जरूरी है,
इस दुनिया की भीड़ में
खुद को तलाशना भी जरूरी है,

है जरूरी खुद से खुद का समय
थोड़ी खुद से बातें भी जरूरी है,
जरूरी है खुद के मन की सुनना
थोड़ी दिमाग से गद्दारी भी जरूरी है,
इस दुनिया की भीड़ में
खुद को तलाशना भी जरूरी है,

हो अगर नाराजगी खुद से
तो खुद को मनाना भी जरूरी है,
इस दुनिया की भीड़ में
खुद को तलाशना भी जरूरी है,
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile