विज्ञापन

इश्क़ का इज़हार करता था

Harikesh Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो जो इश्क़ का इज़हार करता था
        
                                                    
                            
ख़ुद से भी ज़्यादा मुझे प्यार करता था
वो जो बगैर मेरे पल भर रह नहीं पाता था
वो जो मुझे अपनी गज़ल समझता था
चांद को मेरी नकल समझता था
वो जो बगैर मेरे सो नहीं पाता था
वो जो बगैर मेरे हंस नहीं पाता था
वो जो बगैर मेरे बेचैन हो जाता था
वो जो बगैर मेरे बे नैन हो जाता था
वो जिसकी सांसे बगैर मेरे थम सी जाती थी
वो जिसकी बातें बग़ैर मेरे सहम सी जाती थी
मतलब वो जिसकी दुनिया थी मैं
आज उसी ने मुझे कहा -

क्या मेरे जिस्म से खेलने के बाद
मैं .... हो गई?
आज इश्क़ से इतबार उठ गया
आज मेरे होठों से उसका नाम रुठ गया ।

हरिकेश यादव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7108 कविताएं

View Profile