गिरमिटिया
मजदूरों से
आई हैं हिंदी
विदेशों में आज
छाई है हिंदी।
ग्वाटेमाला
सूरीनाम
मारिशस
फिजी
गिरमिटिया मजदूरों की ये है भतीजी
हिंदी को समझना है
कितना ईजी।
अंग्रेजी शब्दों को
पचाई है हिंदी
अपना शब्द कोश
बढ़ाई है हिंदी
कंप्यूटर की
भाषा में
आई है हिंदी
बहुराष्ट्रीय कंपनियों
ने अपनाई है
हिंदी।
फिल्मों में आज
भी छाई है हिंदी
गुरुनानक
शंकर देव
मुक्तिबोध
बाल कृष्ण राव
ने अपनाई है
हिंदी।
भूपेन हजारिका
के संगीत में
छाई है हिंदी
अभिमन्यु अनत
की 'लहरों की
बेटी '
मॉरीशस की
शान बढ़ाई
है हिंदी।
स्वतंत्रता की
अलख जगाई
है हिंदी
वाहिका स्वतंत्रता
की
रग-रग मे
आज समाई
है हिंदी
भारत की
राजभाषा
सबने अपनाई
है हिंदी।।