विज्ञापन

घोड़ों पर जिनका दिन गुजरा था।

Gurdeep Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            घोड़ों पर जिनका दिन गुजरा था।
        
                                                    
                            
घोड़ों पर जिनकी रात गुजरी थी।

गुफा जंगलों में रहने वाले थे वो।
हल्लों की रोज बारात गुजरी थी।

खालिस राज का किस्सा बने वो।
वायदों से भरी प्रभात गुजरी थी।

कहां से आते किधर से आ जाते।
दुश्मनों पर करते घात गुजरी थी।

हक्के बक्के थे जुल्म करने वाले।
हर युद्ध में मिली मात गुजरी थी।

सोहल छापा मारी का समय था।
बारह बजाने की बात गुजरी थी।
-गुरदीप सिंह सोहल
 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile