अभी तो मैं जिंदा हूं करतार ने देख लिया।
अभी तो मैं जिंदा हूं सरदार ने देख लिया।
सबके साथ उठते बैठते खाते पीते रहते।
अभी तो मैं जिंदा हूं परिवार ने देख लिया।
मेरे मरने की खबर किसी ने नहीं सुनाई।
अभी तो मैं जिंदा हूं अखबार ने देख लिया।
जिंदा होने का प्रमाण दफ्तर ने दे दिया।
अभी तो मैं जिंदा हूं दरबार ने देख लिया।
जहां नौकरी करके मैंने जवानी गुजार दी।
अभी तो मैं जिंदा हूं किरदार ने देख लिया।
बिना सबूत के मानना नहीं चाहता सोहल।
अभी तो मैं जिंदा हूं सरकार ने देख लिया।
-गुरदीप सिंह सोहल