मेरे पास आपका
जबाब है
काला धन एक
ऐसा ख्वाब है
जो कभी तुम्हे
कभी मुझे डराता है
किस स्थान पर है
पता नही हो पाता
स्थान पता भी लग जाये
तो क्या लाभ
कल तक वो काला था
अब बिलकुल साफ
कितने भोले है हम
रंग भी स्वयं नही देख पाते है
कोई काला कहे तो काला
सफेद कहे तो सफेद कह जाते है
- गोपाल शर्मा
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।