विज्ञापन

रूठ गई कविता

girish indorkar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            न जाने क्यों अब ,
        
                                                    
                            
पंक्तियों में शब्दों का ,
सुहस्तक्षेप न रहा,
कविता बन ही जाती थी,
सुयोग अब ऐसा न रहा..
न जाने क्यों अब,
सारे सच अब भी अधीर हैं,
उठ रहे मनोभाव वैसे ही,
नहीं ठहर रहा बहाव भाव,
फिर न जाने क्यों अब,
सज नहीं रही पहले सी,
अलंकार भी हैं, रस भी हैं,
फिर न जाने क्यों अब ,
श्रृंगार कर नहीं रही,
कविता अब बन नहीं रही...
विषमता में डूबी कलम थी,
तब भी सोम ही छलकता था,
सुधा पान अब कराता हूं,
फिर क्यों तुम लेखनी ,
अब वैसी चल नहीं रही,
कहीं ऐसा न हो कि कविता,
तुम ही तो रूठ नहीं गई...
- गिरीश इंदौरकर' हमराही '
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all