विज्ञापन

माया तू महान है

Girija Prasad

Mere Alfaz
                                    
                            माया तू महान है , कण-कण में तेरी पहचान है ।
        
तेरी सत्ता के आगे ; नतमस्तक भी भगवान है ।।
माया कंचन, माया कामिनी ; माया ठगनी कहलाती ।
बिन माया काया नहिं टिकती ; कलियुग का यही ज्ञान है ।।
माया तू महान है , कण-कण में तेरी पहचान है ।
तेरी सत्ता के आगे ; नतमस्तक भी भगवान है ।।
माया में मस्ती , माया में हस्ती ; माया है बस्ती बस्ती ।
माया से ही मिलती है जग में , सबको मान-सम्मान है ।।
माया तू महान है , कण-कण में तेरी पहचान है ।
तेरी सत्ता के आगे ; नतमस्तक भी भगवान है ।।
माया तू है बड़ी जरूरी , तुझको रखना सबकी मजबूरी ।
"गिरिजा" कहे माया रह, मोह न रह ; इसी में कल्याण है ।।
माया तू महान है , कण-कण में तेरी पहचान है ।
तेरी सत्ता के आगे ; नतमस्तक भी भगवान है ।।
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10489 कविताएं

View Profile