आज हरा है कल होगा लाल-पीला।
अरनेमा लगेगा और सुंदर-सजीला।।
होता इसमें प्रचुर प्रोटीन और पाचन शक्ति।
खाकर इसको होता शौच न कड़ा न ढीला।।
अरनेमा के पत्ते भी होते हैं औषधि।
जूस बनाकर लोग पीते हैं रसीला।।
कच्चा-पक्का जो मिले खाइए और खिलाइए।
कहै 'गिरिजा' अरनेमा सा कोई फल नहीं रंगीला।।