विज्ञापन

बारिश की बूंद

Geeta Sood

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बारिश की बूंद
        
                                                    
                            

आज बारिश की बूंदों को लटकते देखा
पेड़ की पत्ती पर
नीम की डाली पर
गुलाब की पन्खुड़ी पर
रस्सी की डोरी पर
झूले की रस्सी पर
बिजली की तार पर
लोहे की राड पर
अपने बालों की लटों पर
अपनी आँखो की पलकों पर
ओह! वाह ! मेरे लबों पर
अरे..अरे ये तो मेरी हँसी पर भी
और देखो.. वो वो ...वो
बच्चों की खुशी पर
चमेली के फूलों पर
अरे! किसी की याद में
चेहरे के गालों पर
आँसू से हिलमिल कर
बूंदों को लटकते देखा
जी हाँ..मैने आज बारिश की बूंदों को
मचलते देखा
टपकते देखा
हवा के झोंके को भिगोते देखा
झोंके को शीतल करते देखा
यह बूंदें कुछ देर की मेहमान है..
फिर कब आएगी..?
यह जाने बिना
अभी इसे अपने साथ मिलने दो
अपने लबों की हँसी को खिलने दो।

गीता शर्मा सूद
गीता 'मुस्कान'

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile

Mamta Tiwari

646 कविताएं

View Profile