समय का कोई मोल नहीं
इसे व्यर्थ न बहाइए
समय अनमोल है
यह जान जाइए
जान कर समय का मोल
इसे काम में लगाइए
निर्धारित कर लक्ष्य को
प्रयास करते जाइए
समय अनमोल है इसे जान जाइए
भीतर के अंधकार को मिटाइए
बन दीपक प्रकाशवान हो जाइए
समय अनमोल है
इसे व्यर्थ न बहाइए