विज्ञापन

वफ़ा की तलाशी में थकते रहे तुम

Gaurav Pathak

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुझे शहरों का नज़ारा मुबारक है,
        
                                                    
                            
हमें अपना गाँव प्यारा मुबारक है।

वफ़ा की तलाशी में थकते रहे तुम,
तुझे फिर नया इक सहारा मुबारक है।

दिलों से दिलों का मिलाना था तमाशा,
हमें दर्द का ये इशारा मुबारक है।

शहर की ये राहें, ये बेचैनियाँ भी,
तुझे रात-दिन का गुज़ारा मुबारक है।

मेरी शराफ़त को ठुकरा के हँसना,
तुझे अपना हर इक नज़ारा मुबारक है।

कहा था कि हमको वो हासिल न होंगे,
हमें तेरी आँखों का तारा मुबारक है।

न उधार के रिश्तों से दिल को सजाएँ,
तुझे शहर—हमें गाँव हमारा मुबारक है।

 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all