विज्ञापन

मैने पिता जी को कभी बूढ़ा होते नहीं देखा

Gaurav Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैंने कभी पिता जी को बूढ़ा होते हुए देखा ही नहीं,
        
                                                    
                            
उनके नयनों में बस मेरे नौकरी पाने की प्रतीक्षा देखी।

माँ के जाने के बाद, ना टूटे वो, ना बिखरे,
उनके कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी देखी।

जिस दिन लगी नौकरी, वो रात भर सोये नहीं,
आँखों में खुशी के आँसू, होठों पर मुस्कान देखी।

मेरा रोल नंबर उन्होंने बीसों बार देखा,
हर बार जैसे अपनी ही जीत का प्रमाण देखा।

फिर मेरे बच्चों को गोद में खिलाते देखा,
उनकी आँखों में फिर से अपना बचपन देखा।

मैंने कभी पिता जी को थकते हुए देखा ही नहीं,
अपने दुःख छुपाकर, मुझे हँसते हुए देखा ही है।

पिता जो बूढ़े नहीं होते, वो बस जिम्मेदारियों में ढल जाते हैं,
अपने सपनों को मारकर, बच्चों के सपने पल जाते हैं।
-गौरव कुमार तिवारी
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamal jha

90 कविताएं

View Profile