विज्ञापन

आओ मतदान करें

Ekta Relan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ मतदान करें
        
                                                    
                            
जो सबकी सुनता हो
जनता के लिए जो
नित नये ख्वाब बुनता हो
ऐसे नेता का चुनाव करें
आओ मतदान करें

मैं ना जानूं कौन है सच्चा
ना जानूं कौन है अच्छा
मैं तो बस तुम्हें जागना चाहती हूँ
एक- एक वोट से बदलाव लाना चाहती हूँ
आओ उसका चुनाव करें
आओ मतदान करें

जाति-धर्म में मत जाओ तुम
आँखें मूंद मत बैठो तुम
जो हो सच्चा हितैषी
उसकी कीमत पहचानो तुम
आओ कुछ नेक काम करें
आओ मतदान करें

चहुं और जो हो शांति
निर्बलों के लिए जो कर दे क्रांति
जो जन-जन का सम्मान करें
अंधेरे में भी जो प्रकाश भरें
ऐसे बटन का चुनाव करें
आओ मतदान करें
आओ मतदान करें
एकता कोचर रेलन
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10856 कविताएं

View Profile