विज्ञापन

“राम नाम बन जाए सहारा”

DrPradeep Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            “राम नाम बन जाए सहारा”
        
                                                    
                            
राम सिया जु हृदय में बसते,
राम नाम जो सुमिरन करते।
महिमा उनकी क्या मैं गाऊँ,
कण-कण में प्रभु दर्शन पाऊँ।
जय सियाराम, जय-जय सियाराम,
मन में बस जाए राम का नाम।
जय सिया राम, जय-जय सियाराम,
जीवन का आधार प्रभु हैं।
जब-जब मन में छाए अंधियारा,
राम नाम बन जाए सहारा।
टूटे मन को धीर बंधाएँ,
भटके हुए को राह दिखाएँ।
जय सिया राम, जय-जय सियाराम,
हनुमत तेरे चरणों में आऊँ,
राम भक्ति का दीप जलाऊँ।
तुम्हारी कृपा जो हम पर होवे,
हर मुश्किल पल भर में खोवे।
जय सिया राम, जय-जय सियाराम,
राम नाम की ऐसी ज्योति,
मिट जाए मन की दुविधा हर एक छोटी।
प्रेम से जो कोई शीश झुकाए,
रघुवर उसके कष्ट मिटाएँ।
जय सिया राम, जय-जय सियाराम,
दरस दिखा दो बाबा मेरे,
नैया पार लगा दो।
राम-सिया का नाम सुनाऊ,
जीवन धन्य बना दो।
-प्रदीप बाबू
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile