विज्ञापन

मेरे मरने के वक्त आस-पास मेला-सा हो

drkunal das

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे मरने के वक्त आस-पास मेला-सा हो,
        
                                                    
                            
मिलने मुझसे दोस्त-रिश्तेदार सब लोग आएं,
कुछ दिनों तक तो रोएं सब मिलकर,
कुछ दिनों तक तो चूल्हे वहाँ न जल पाएं।

मेरे बाद कुछ दिनों तक कोई त्योहार न हो,
कुछ तय आयोजन टलें, श्रृंगार न हों,
लिपट कर रोएं मुझसे विदा होते समय सब,
कमरे से सामान हटाने को कोई तैयारी न हो।

मेरी चिता जलाने पूरा कुनवा-समाज ही आए,
नदी नहीं, सिर्फ़ गंगा में मेरी राख बहायी जाए,
नित पाठ हो घर पर, बिना नमक का भोजन हो,
बच्चे ज़मीन पर ही सोएं, जब तक न तेरहवीं जाए।

यह नहीं कि सुकून होगा मुझे इससे कोई,
पता नहीं मुझे क्या-क्या पता चलेगा तब,
पर देखेंगे बच्चे कि घर जुड़ता कैसे है,
कि घर साथ रोता है, कोई विदा होता है जब।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all