विज्ञापन

लिफ़ाफ़ा और वजूद (अनुवादित)

Dr.charumitra nr

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इंतज़ार की घड़ियों में
        
                                                    
                            
मैंने गुलाबी गुलाबी
ठंड के
सर्द चांद को
निहायत सलीके औ हिफाज़त से
उतारकर लिफाफे में
रख दिया।
और गोंद ऐसे लगाई कि
चांद महफूज़ भी रहे
और सांस भी ले पाए
छोटे अवकाश में से।
भेज दूंगी उसके पास
जो ठंड के
गुलाबी बन जाने की वजह
बन चुका है
जिसके साथ का ऐहसास
सर्द रातों
में उजरे चांद सा है ।
जिसकी पनाहों के अवकाश में
मेरा वजूद
आज़ाद भी है
महफूज़ भी ,
ठीक इस लिफाफे की तरह।
और
मुझे अब और इंतज़ार करना होगा
सुबह होने का
जब कि
पोस्ट ऑफिस खुलेगी ,
मगर ये जो
चांद है
वो तो आया है
रात को

मूल सिंधी कविता: सुनीता मोहिनानी
हिंदी अनुवाद: चारुमित्रा .रानडे 
21 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10067 कविताएं

View Profile