विज्ञापन

नारी तुम केवल देह नहीं

Dr. Pooja

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नारी तुम केवल देह नहीं
        
                                                    
                            
नारी तुम शक्ति स्वरूपा हो
ईश्वर ने संसार भर की शक्तियां
समाहित की है तुममें
तभी तो इस समाज को
आशा है तुमसे,उम्मीद है
चाहे कितनी ही बाधाएँ
तुम्हारे रास्ते में क्यों न आ जाएं
चीर के सीना उन बाधाओं का
पा ही लोगी मंज़िल तुम एक दिन
क्योंकि नारी तुम केवल देह नहीं
नारी तुम शक्ति स्वरूपा हो
ईश्वर ने संसार भर की शक्तियां
समाहित की है तुममें

तुम्हारा सीना कोई चट्टान नहीं
क्योंकि चट्टानों से दूध नहीं बहा करते

तुम्हारी आँखें बेहतर है बादलों से भी
जब बरसती हैं तो ,बिजलियों के
कहर नहीं ढहा करते

तुम्हारे आँचल में
खूबियाँ हैं धरती अंबर की
तभी तो प्रेम और आश्रय
दोनों यहीं पला करते

बहन बेटी मां की प्रतिमा हो तुम
तभी तो प्रेम के स्रोत यहीं बहा करते हैं
यहीं है संगम सभी भावों तभी तो
जीवन यहां पला करते हैं

इसीलिए तो परमात्मा ने
बनाया है तुम्हें क्योंकि
नारी तुम केवल देह नहीं
नारी तुम शक्ति स्वरूपा हो
ईश्वर ने संसार भर की शक्तियां
समाहित की है तुममें

डॉ० पूजा कौशिक
 
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

dev chauhan

232 कविताएं

View Profile