विज्ञापन

एक है ईश्वर एक है दुनिया भेद क्यों फिर सारे हुए हैं

Dr fouzia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक है ईश्वर एक है दुनिया
        
                                                    
                            
भेद क्यों फिर सारे हुए हैं

जीत वो सकते हैं कैसे
खुद से जो हारे हुए हैं

आसमां उनसे भरा है
मर के जो तारे हुए हैं

बे’बसी न पूछ हमसे
कितना दिल मारे हुए हैं

हक़ पर चलने वाले शाद
कब किसे प्यारे हुए हैं
-फौज़िया नसीम शाद
37 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile