एक है ईश्वर एक है दुनिया
भेद क्यों फिर सारे हुए हैं
जीत वो सकते हैं कैसे
खुद से जो हारे हुए हैं
आसमां उनसे भरा है
मर के जो तारे हुए हैं
बे’बसी न पूछ हमसे
कितना दिल मारे हुए हैं
हक़ पर चलने वाले शाद
कब किसे प्यारे हुए हैं
-फौज़िया नसीम शाद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X