विज्ञापन

हर किसी को

Dr fouzia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बात सच्ची अगर कही होती
        
                                                    
                            
हर किसी को भली लगी होती

काश मिलता बहार का मौसम
"हर कली यूँ न अधखिली होती"

गर मुहब्बत को वो समझ लेते
दिल में नफ़रत नहीं पली होती

दिल में होती न कोई बेचैनी
जब मुहब्बत की ज़िन्दगी होती

कोई मतलब निकाल भी लेते
मेरी तहरीर गर पढ़ी होती

देखना छोड़ते न ख़्वाबों को
कुछ हक़ीक़त अगर मिली होती

ज़िन्दगी से गिला नहीं होता
मेरे होंठों पे गर हँसी होती

ज़िक्र होता जो बरसरे-महफ़िल
मेरी आँखों में क्यूँ नमी होती
-फ़ौज़िया नसीम ‘शाद’
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10908 कविताएं

View Profile

Sanjai kumar

142 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13122 कविताएं

View Profile

Saurabh Joshi

9 कविताएं

View Profile

विजय कुमार

177 कविताएं

View Profile

Arun Sharma

20 कविताएं

View Profile

20-194-Vinit Kumar

3 कविताएं

View Profile