समय की बर्बादी है
उस गुत्थी को
सुलझाने की कोशिश
जो बेहद उलझ गई हो
इससे अच्छा है कि
एक नई गाँठ डालें
और शुरू करे बुनना
कोई नया सपना।