विज्ञापन

वह स्त्री

DR ANITA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वह स्त्री कौन थी ?
        
                                                    
                            
नहीं पता
शायद बेटी , बहन
पत्नी या फिर मां
रही होगी।
सिर पर पके बाल
चेहरे पर झुर्रिया
और झुकी कमर।
बार -बार अपने अश्रु
पोछती।
वो स्त्री कौन थी ?
नहीं पता,
शायद किसी की बेटे
की माँ रही होगी।
लेकिनवृद्धाआश्रम
आज उसका घर है।
दहलीज पर बैठी
रास्ता देखती और रोती ,
वह स्त्री कौन थी ?
नहीं पता।
पूछने पर पता
लगा क़ि उसका
बेटा शहर में बड़ा
अफसर है।
बहुत बड़ा घर है और
उसके नौकर भी
बड़े ठाट से रहा करते हैं
लेकिन उस अमीर बेटे
ने एक वृद्धाआश्रम
बनवाया है ,
जिसमें शहर की
बेसहारा बूढी स्त्रियाँ
रहा करती थी ।
वह स्त्री कौन थी ?
नहीं पता।
-अनिता गोस्वामी
40 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile

N manglam

371 कविताएं

View Profile

Gurdeep Singh

143 कविताएं

View Profile