विज्ञापन

दोस्ती का सफर

Dolly Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "प्लीज साइड हो जाइए" से लेकर
        
                                                    
                            
"थोड़ा हटियो जरा" तक का सफर

"हम देखते हैं क्या हो सकता है" से लेकर
"हां चल ठीक है अपन लोग देख लेंगे"तक का सफर

"तुम मदद नहीं कर सकते"से लेकर
"जरूरत के समय तुझे मौत आ जाती है"तक का सफर

"तुम्हें कुछ समझ नहीं आ रहा"से लेकर
"भगवान ने तुझे भेजा नहीं भेजा"तक का सफर

"क्या घूमने चलें"से लेकर
" पांच मिनट में बाहर मिल"तक का सफर

"उदास क्यों हो"से लेकर
"इसकी शक्ल ही ऐसी है" तक का सफर

"परेशान हो क्या" से लेकर
"जिंदगी है चलता है यार" तक का सफर

"अपनी समस्या बता सकते हो"से लेकर
"हम खुद पता कर लेंगे" तक का सफर

"दोस्त से लेकर अच्छे दोस्त" बनने तक का सफर
जिंदगी का ये लाजवाब सफर।
-डौली
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile