विज्ञापन

एक दिन मैं अपने आप से मिली

Disha Nishad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फुर्सत के कुछ पल चुरा कर इस ज़माने से,
        
                                                    
                            
एक दिन मैं अपने आप से मिली।
जैसे बरसों से बिछड़ी कोई सहेली,
आज मुझे फिर से राहों में मिली।
थाम कर अपना ही हाथ, मैं देर तक बैठी रही,
जो अनकही थीं बातें, वो खामोशी से कहती रही।
समझाया खुद को कि हर किसी को खुश करना ज़रूरी नहीं,
अधूरी ही सही, पर मेरी अपनी कहानी भी कम खूबसूरत नहीं।
उस मुलाकात ने मुझे एक नया हौसला दिया,
बिखरे हुए मेरे वजूद को फिर से जोड़ दिया।
अब किसी और के सहारे की तलाश नहीं रहती,
क्योंकि उस दिन के बाद, मैं खुद से कभी खफा नहीं रहती।
52 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile