विज्ञापन

ग़ज़ल

Dinesh Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ग़ज़ल
        
                                                    
                            

मुर्दों के इस शहर में तुम सांस लेते क्यूं हो,
सो गयी है रूह जिनकी उनको आवाज देते क्यूं हो!

धूल बनकर उड़ जाते हैं जो हवाओं के संग,
ऐसे रेत से तुम अपना घर बनाते क्यूं हो!

थक जाते हैं जिनके पांव कदम-दो-कदम,
ऐसे लोगों से लंबी रेस की आस लगाते क्यूं हो!

धोखा देना रही है बस फितरत जिनकी,
ऐसे लोगों पर तुम विश्वास दिखाते क्यूं हो!

जकड़े हैं जिनके विचार आज भी गुलामी की जंजीरों में,
उनके अंतर्मन में तुम आत्म-सम्मान जगाते क्यूं हो!

पत्थर फेंकने की आदत है जिन्हें दूसरों के आशियानों पर,
ऐसे लोगों को शीशों के घरों में बुलाते क्यूं हो!


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Priyanshu Saini

1 कविता

View Profile

Anil Kumar

4214 कविताएं

View Profile

Bhupendra Kumar

8 कविताएं

View Profile

N manglam

371 कविताएं

View Profile

Ashutosh Tomar

25 कविताएं

View Profile