विज्ञापन

सतरंगी अतरंगी है होली

Dinesh Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंग बिरंगी मतवाली है होली
        
                                                    
                            
रंग रंगीली छैल छबीली है होली
नीली पीली लाल गुलाबी
सतरंगी अतरंगी है होली।

नन्हे मुन्ने बच्चों के मन को भाती
रंग बिरंगें पानी की बौछार है होली
नव यौवन के मन में उल्लास भर जाती
प्रेमियों के मिलन की आस है होली।

बड़े बुजुर्गों को आनंदित करती
बड़ों का आशीर्वाद है होली
गृहणियों में उत्साह भरती
घर परिवार होने का एहसास है होली।

मयखानों की शान बढ़ाती
मदहोशी में द्वेष भूलाती
भांग के संग में रंग जमा कर
भोले बाबा का प्रसाद बनाती
चढ़ जाये तो दुनिया भूलाती
बिगड़ जाए तो तांडव करती
ऐसी मतवाली धुन की पक्की
सतरंगी अतरंगी है होली।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dileep Baghel

15 कविताएं

View Profile