कोयल, बोले, अंगना मेरे।
तू हर पल हंसता रहे, भैया मेरे।
मांगू ,दुआ मैं, रब से मेरे।
जुग जुग जिए तू सदा, भैया मेरे।
मंदिर में ,मस्जिद में, चर्च में देखा!
चारों ओर भैया तेरा रूप था बैठा!!
दुख में बना तू ,मेरा सहारा।
कश्ती बनकर, दिया है किनारा।
मेरी उमर भी लग जाए तेरे।
जुग जुग जिए तु सदा भैया मेरे
जीवन की हर खुशियां तुझसे है जुड़ी।
तू ही हम बहनों की एक है कड़ी।
तेरे लिए हम कुछ भी करेंगे।
वक्त पड़ा तो जान भी देंगे
सुख हो या दुख हो हम साथ तेरे।
जुग जुग जिए तु सदा भैया मेरे
मांगू दुआ मैं रब से मेरे।
तू हर पल हंसता रहे भैया मेरे।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।