विज्ञापन

डर लगता है

DHARMENDRA KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            डर लगता है हँसने में,
        
                                                    
                            
कहीं लोग पागल न समझें।
डर लगता है रोने में,
कहीं लोग जज़्बाती न समझें॥
डर लगता है मिलने में,
कहीं रिश्ता न जुड़ जाए।
डर लगता है कुछ कहने में,
कहीं मन का भेद न खुल जाए॥
डर लगता है सपना देखने में,
कहीं अधूरा न रह जाए।
डर लगता है हासिल करने में,
कहीं मेहनत का फल खो न जाए॥
डर लगता है कुछ बनने में,
कहीं किस्मत मुकर न जाए।
डर लगता है कुछ करने में,
कहीं लम्हा गुज़र न जाए॥
डर लगता है मंज़िल छूने में,
कहीं कदम फिसल न जाएँ।
डर लगता है जीने में,
कहीं दम निकल न जाए॥
— धर्मेन्द्र कुमार
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all