विज्ञापन

कोई कहीं नहीं भाग रहा

Devendra Pant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सबकी अपनी-अपनी गति है,
        
                                                    
                            
कोई कहीं नहीं भाग रहा I

कोई कहीं जो सोया था,
अब अपने वक़्त पे जाग रहा I

कोई छोटा तो कोई लंबा,
कोई बर्फ तो कोई आग रहा I

वक़्त लगेगा, जलेंगे चिराग,
धुएँ में क्यों रंग दाग़ रहा?

मौसम बदलता तभी तो यहाँ,
कभी पतझड़, कभी फाग रहा I
-देवेन्द्र पंत
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all