विज्ञापन

कहाँ तक कोई भागे

Devendra Pant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नज़र में घूमते हैं भूले-बिसरे वादे रह-रह कर,
        
                                                    
                            
कहाँ तक कोई भागे अपने ही साए से डर-डर कर।

वो सारे ख़्वाब जो हम दोनों ने मिलकर बुने थे कभी,
बिखरते जा रहे हैं रेत की मानिंद अब झर-झर।

सफ़र उल्फ़त की राहों का बड़ा ही सख़्त है लेकिन,
कटी है उम्र अपनी मुश्किलों से ही गुज़र-गुज़र।

सँभलना अब बहुत मुश्किल है इस तूफ़ान में दिल के,
कि कश्ती आ फँसी है दर्द के गहरे समंदर पर।

तबाही का सबब उल्फ़त की राहों में न पूछो अब,
कि 'देव' आया है इस महफ़िल में अपना सब गँवा कर पर।
-देवेन्द्र पंत
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all