विज्ञापन

कभी फ़ुर्सत में मिलना तो

Devendra Pant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वफ़ा थी वो, जफ़ा थी या, तुम्हें ग़र कशमकश हो तो ,
        
                                                    
                            
कभी फ़ुर्सत में मिलना तो, कहेंगे राज़ हर दिल का I

नज़र की बेरुख़ी को हम, समझ बैठे थे नादानी ,
मगर अब जा के समझा दिल, तक़ाज़ा उस तग़ाफ़ुल का I

जो दुनिया की निगाहों में, महज़ इक हादसा ठहरा ,
वही तो वाक़िया निकला, हमारी ज़ीस्त की मुश्किल का I

गिला तुमसे नहीं कोई, न शिकवा इस ज़माने से ,
कि हम ख़ुद ही न पढ़ पाए, लिखा अपनी ही तक़दीर का I

धुआँ जो उठ रहा है 'देव', वो यूँ ही नहीं उठता ,
गवाह ये भी रहा होगा, किसी सुलगते हुए दिल का I
-देवेन्द्र पंत
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all