विज्ञापन

दिल टूटा नहीं है, इंतजार में है

Devendra Pant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये दिल टूटा नहीं है, इंतजार में है,
        
                                                    
                            
तुम लौट आओगे, पूरा ऐतबार है इसे।

जो छोड़ गए थे तुम तन्हा राहों में,
उन्हीं मोड़ों से आज भी प्यार है इसे।

हवाएं जब भी छू कर गुज़रती हैं यहाँ,
लगता है कि तेरा ही इकरार है इसे।

तू आये न आये दिल देख लेगा ख़ुद,
आज शमा जलाने से सरोकार है इसे।
-देवेन्द्र पंत
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all