मत आना इस देश में लाडो
यहां राम नहीं रावण बसते हैं
गली गली यहां गिद्ध हैं बैठे
बिना भय के विचरण करते हैं ।
संसद यहां की मौन है बैठी
प्रशासन लाचार पड़ा है
वहशी भेड़िया खूनी दरिंदा
अंधेरे में आगे खड़ा है ।
नेता सब देशभक्त यहां के
पैसे लेकर सो गए सारे
जनता भी चुपचाप सोई है
गली गली घूमें हत्यारे ।
मंदिर मस्जिद रार यहां की
कोख में मरते जाते सितारे
मत आना इस देश में लाडो
यहां बसते है रावण सारे ।
.........देवकरण
व्याख्याता इतिहास
राबाउमावि पादरू
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।