विज्ञापन

किसान

Deepa Gupta

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            लहलहाते खेतों में बच्चों
        
                                                    
                            
मिले मुझे अनेक किसान
मैली धोती सिर पर गमछा
खेतों में बो रहे वह धान
नँगे पावं पेट हैं खाली
पर सबसे रहते अंजान
माथे से वह रहा पसीना
फूंक रहे मिट्टी में जान
लहलहाते खेतों में बच्चों
मिले मुझे अनेक किसान
कठिन धूप आंधी पानी भी
रोक सके ना उनके काम
सूखें खेत नयन तब बरसें
नमन नभ को करें अविराम
दारुण दशा देख दिल रोया
पास ना कौड़ी ना ही दाम
लहलहाते खेतों में बच्चों
मिले मुझे अनेक किसान
टूटे छप्पर कच्चे घर हैं
हुये कर्ज से लहूलुहान
गिरवीं पड़ा घर गहना सब
जीते जी तन्हा परेशान
आत्मदाह किया विवश हो
पीछे सब छोड़ी सन्तान
कैसी विडम्बना विधि की यह हम फिर भी कहते देश महान
लहलहाते खेतों में बच्चों
मिले मुझे अनेक किसान
मैली धोती सिर पर गमछा
खेतों में बो रहे वह धान

- दीपा संजय

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

419 कविताएं

View Profile