मना रहा हूं आज
समानता
विविधता में एकता
का दिवस गणतंत्र दिवस
मना रहा हूं आज
विश्व के सबसे लंबे संविधान
का दिवस गणतंत्र दिवस
लगे जिसे 2 साल 11 महीने 18 दिन
सूत्रबद्ध करने में
सदस्य कुल 300 सभा में
महावपूर्ण भूमिका में थे
पटेल, प्रसाद, अंबेडकर, नेहरू, के के एम मुंशी, कृष्ण स्वामी अय्यर
जहां
तिरंगा झंडा भी प्रस्तावित हुआ वहां
मना रहा हूं आज
धर्मनिरपेक्षता
का दिवस गणतंत्र दिवस।
दक्षल कुमार व्यास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।