विज्ञापन

वास्तविक मैं

Creative RP

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आइने खाली नहीं होते
        
                                                    
                            
दीवार के उस तरफ भी
कोई झांक रहा था
वो मेरा रूप नहीं
मैं ही था, वास्तविक मैं
और वास्तविक मैं कभी बदलता नहीं
मैं बदल जाता हूं
कभी डर के कारण
तो कभी समय के साथ
मग़र वास्तविक मैं
मुझे याद दिलाता है
अपने उसूलों को
मेरे किए हर काम को
आइने खाली नहीं होते
वो भरे रहते हैं
उन यादों से
जो इस चेहरे ने देखे है
दीवार के उस तरफ भी
कोई झांक रहा था
जैसे मन में कोई आस छुपी हो
कुछ अधूरे रंज
और भविष्य की ताक छुपी हो
वो मैं, मैं नहीं था
वास्तविक मैं!
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all