विज्ञापन

शहीद मुरलीधर लोहार मास्ता

Chandan singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भारत का वह सैनिक था ,
        
                                                    
                            
धन्य धन्य है मास्ता ।
हिंद भूमि के खातिर उनकी,
थी वतन पर आस्था।।१।।

कितने दिलों की धड़कन बने ,
वह मुरलीधर मास्ता ।
मां बापू के जीने का ,
बंद हुआ वह रास्ता ।।२।।

कितने नयनो से नीर बहा ,
जब समाचार यह सुने थे ।
अमर रहे मुरलीधर,
यह शब्द मुख से गूंजे थे।।३।।

जब शहीद हुए मुरलीधर ,
कितने पैर डगमग डोले थे ।
अमर रहे मुरलीधर,
यह नारा सब बोले थे ।।४।।

उन माता पिता की आत्मा ,
कितनी अंतर्यामी है।
सपूत का बलिदान देखा,
उनका जीवन स्वाभिमानी है ।।५।।

जिस कलेजे के टुकड़े को ,
छीन गया परमात्मा ।
कैसे शांत रही लाल बिना ,
माता-पिता की आत्मा ।।६।।

शहिद हुआ लाल जहां का,
धन्य धरा है धारता ।
जनसैलाब जिनकी याद में ,
गुम गया गांव धारता ।।७।।

शत - शत नमन तुम्हें ,
वीर मुरलीधर मास्ता ।
तेरी खातिर लिखी,
गर्व भरी दास्तां।।८।।

कवि - चन्दन सिंह सारंगदेवोत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile