विज्ञापन

प्रियतम

Chakraverti Ayush

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            तेरा मैं रहा था, तेरा मैं रहूँगा
        
                                                    
                            
तुझसे जुदा हो कहाँ मैं जिऊँगा,
ख्वाइश यह मेरी रहती हर घड़ी,
बने हर जन्म में तू मेरी जिंदगी,
नखरे तेरे, मैं खुशी से सहूँगा
तेरा मैं रहा था, तेरा मैं रहूँगा

रहती है हर पल तू साँसो में मेरी
कवि हूं मैं, तू कविता है मेरी
साथ ना छोडूंगा, तेरा मैं कभी
रहे मेरी जान, या ना रहे जिंदगी
तेरे हर गमों को, खुशी से भरूँगा
तेरा मैं रहा था, तेरा मैं रहूँगा

मेरी जिंदगी है, तू सुन ले मेरी जान
धड़कन में मेरे लिखा है तेरा नाम
मेरी हर दुआ की बंदगी है तू
मेरे हर साँसो की शायरी है तू
कविता की हर कड़ी में,
मैं तुझे ही लिखूँगा
तेरा मैं रहा था, तेरा मैं रहूँगा
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all