विज्ञापन

बेपर्दा-पुरानी डायरी से

Brijmohan Bisht

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज वो महफिल में  बेपर्दा होके आ गया।
        
                                                    
                            
कि चिराग महफिल मे वो संग लेके आ गया।।

बड़ी बड़ी आँखों में वो काजल लगा के आया।
कि कत्ल का सामान वो साथ लेके आ गया।।

क्यों आये तेरे मयखाने तक अब हम साकी।
नशा तो हम तक खुद ब खुद चलके आ गया।।

इक ख़ामोशी सी थी इस भरी महफिल मे मगर।
जाने कहां से ये धड़कनो का शोर उड़के आ गया।।

मिट जाएगी आज आँखों की प्यास भी शायद।
देखो समन्दर आज खुद पास बहके आ  गया।।

नयी उमंगों से रोशन होने लगी है ये जिंदगी भी।
और साथ महफिल मे वो नये रंग सजाके आ गया।।

यू न बसायो उसे तुम हसीं ख़यालों मे गुमनाम।
मौसम वो तन्हाई का साथ अपने लेके आ गया।।
             -बृज मोहन सिंह बिष्ट
2 सप्ताह पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile