टूटता बिखरता हुआ मैं बस
अपनी राह चलता जा रहा
ना ख़ुशी और ना ही ग़म
अब ना रास कुछ भी आ रहा
अपना चेहरा आइने में
अनजाना सा अब दिखता है
अक्स अपना ही अब
पहचान में ना आ रहा
जिस सफ़र पे निकला था
ख़ुद की तलाश में
उस सफ़र में ही मैं
ख़ुद को गंवाता जा रहा
टूटता बिखरता हुआ...।